Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बॉक्सिंग में टीम इंडिया की गोल्डन हैट्रिक, Nikhat Zareen दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन

निकहत जरीन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो बार गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं.

Nikhat Zareen

Photo- Boxing Federation (@BFI_official)/ Twitter

Boxing World Championship: भारत की मुक्केबाजी स्टार निखत जरीन ने विएतनाम की एनगुएन थी ताम को रविवार को 5-0 से हराकर अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत लिया. निखत ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरूआत की और थी ताम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. निखत ने पहला राउंड 5-0 से जीता.

दूसरा राउंड भी भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में गया. तीसरा राउंड मुश्किल था. थी ताम ने अपना पूरा जोर लगाया. लेकिन जब निखत ने थी ताम के चेहरे पर पंच लगाया तो वियतनामी मुक्केबाज को काउंटिंग से गुजरना पड़ा.

थी ताम ने निखत के चेहरे पर एक पंच लगाया जिससे पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया. रेफरी ने निखत के लिए काउंट गिना. लेकिन मैच जारी रहा और निखत विजेता बन कर उभरीं.

लवलीना ने देश को चौथा मेडल दिलाया

भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को 5-2 से हराकर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता. बता दें लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में गोल्ज  मेडल जीता है. इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर थी.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital