Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में इस धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री, प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल जाए.

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (सोर्स- बीसीसीआई)

IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया. सीरीज के दो मैच बाकी रह गए हैं लेकिन ये दोनों मैच यह तय करेगा की सीरीज में विजेता कौन सी टीम होगी. तीसरे मैच में टीम इंडिया की कोशिश थी कि मैच को अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा किया जाए, भारतीय टीम इसके करीब भी आ गई थी लेकिन तभी ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक जड़ते हुए मैच को भारत से दूर ले गए. अब चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया में एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल जाए.

श्रेयस अय्यर की होगी एंट्री

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया था, उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि पहले तीन मैच में एक टीम खेलेगी, लेकिन आखिरी के दो मैच के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी होगी. ऐसे में ये तय है कि अगर उनकी एंट्री होती है तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिलेगी. अब सवाल ये है कि किसकी जगह पर अय्यर खेलेंगे. अभी तक खेले गए तीनों मैच में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आ रहे हैं. वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ईशान किशन आए हैं. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर आ रहे हैं और पांचवे नंबर पर तिलक वर्मा खेल रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि तिलक वर्मा की जगह पर अय्यर की टीम में एंट्री हो सकती है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: 222 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया? सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

बता दें कि तिलक वर्मा अभी तक खेल गए तीनों टी20 मैच में क्रमश, 12, नाबाद 7 और नाबाद 31 रन की पारी खली है. उनकी इस पारी को खराब तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन ऐसी भी पारी नहीं है, जिससे प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की हो जाए. वहीं जीतेश शर्मा को भी अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में अगले मैच में देखने वाली बात होगी कि ईशान किशन को बाहर किया जाता है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital