Bharat Express DD Free Dish

खेल

टी20 विश्व कप 2026 में 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम लीग राउंड से बाहर हो गई है.जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच बारिश से रद्द होने पर जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई..

ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया से 6 साल की डेटिंग के बाद शादी कर सकते हैं. उनके दादा ने कहा- हमें इंटरकास्ट मैरिज से कोई दिक्‍कत नहीं है. यह खबर ईशान के फैंस के लिए खुशी की है. परिवार का सपोर्ट दिखाता है कि प्यार और खुशी सबसे ऊपर है.

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की. जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसा, जबकि सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की...

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार अभी तय भी नहीं हुई थी कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर निकल गए. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'मैदान छोड़कर भागने वाला' बताकर ट्रोल कर रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी दिग्गजों का गुस्सा फूट पड़ा है. शाहिद अफरीदी ने एक टीवी शो के दौरान कप्तान बाबर आजम और अपने ही दामाद शाहीन अफरीदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें टीम से ड्रॉप करने की वकालत की है. मोहम्मद यूसुफ ने भी इस सुर में सुर मिलाया है.

T20 World Cup 2026: आज टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर एकतरफा मात दी. टीम इंडिया ने ये मैच 61 रनों से जीता.

T20 World Cup 2026: भारतीय ओपनर ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर छकाया. ईशान ने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं.

भारत-पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया है.

T20 World CUP IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 62 रन से हरा दिया. भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और फिरकी के जाल में आधी टीम पवेलियन लौट गई.

ACC Women's Rising Stars Asia Cup 2026 में India A ने Pakistan A को 8 विकेट से हराया; पाकिस्तान 18.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट, वृंदा दिनेश ने 25 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी...