खेल

PBKS vs RCB: विराट कोहली फिर बने कप्तान, डु प्लेसिस की तूफानी पारी, पंजाब के सामने 175 रन का लक्ष्य

PBKS vs RCB, 27th Match: 16वें सीजन का 27 वां मैच विराट कोहली फैंस के लिए बेहद खास बन गया जब आरसीबी की कप्तानी एक बार फिर विराट कोहली करते नजर आए. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों? दरअसल विराट कोहली इसलिए कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि फाफ डुप्लेसी को चोट लगी है और वो फील्डिंग नहीं कर पाएंगे. वो इस मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं. बता दें, कोहली 556 दिन बाद कप्तानी कर रहे हैं. टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी चुनी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने धमाकेदार शुरुआत की. फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी ने एक बड़ी साझेदारी की. इस शतकीय पार्टनरशिप के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. बता दें डेथ ओवर्स में RCB की पारी लड़खड़ा गई और यही वजह है कि टीम बड़े टोटल तक नहीं पहुंच पाई.

डु प्लेसिस की दमदार पारी

पहले विराट कोहली के साथ फाफ डु प्लेसिस ने शतकीय साझेदारी की और जब विराट पवेलियन लौट गए तो उन्होंने अकेले ही ये जिम्मेदारी उठाई और तेजी से स्कोर बोर्ड पर रन जोड़े. डु प्लेसिस ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 56 गेंदों में 84 रन की अहम पारी खेली.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: डबल हेडर स्पेशल में दूसरा मैच DC Vs KKR, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

विराट कोहली की अहम पारी

15 महीने बाद बतौर कप्तान खेल रहे विराट कोहली ने एक शानदार पारी खेली और टीम को एक डिफेंडिंग टोटल तक पहुंचने में मदद की. विराट ने 47 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन की जुझारू पारी खेली. कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दी. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

57 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago