खेल

IPL 2023: अरिजीत सिंह का धांसू परफॉर्मेंस, रश्मिका-तमन्ना ने बांधा समां, 1.15 लाख दर्शकों की शोर से गूंजा स्टेडियम

IPL 2023 opening ceremony: आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही. गायक अरिजीत सिंह ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया. अरिजीत सिंह के गाने ‘ऐ वतन मेर वतन आबाद रहे तू….’ पर पूरा स्टेडियम झूम उठा. ‘केसरिया’, ‘चन्ना मेरेया’ और पठान सॉन्ग पर फैंस खूब थिरके. इस दौरान बीसीसीआई के अधिकारी, अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह मौजूद रहे. अरिजीत ने तकरीबन 20-25 मिनट स्टेज परफॉर्मेंस दी. इसके बाद तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का मजा डबल किया.

सबसे खास बात ये है की सेरेमनी देखने के लिए करीब 1.15 लाख दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे. मंदिरा बेदी ने शो को होस्ट किया. साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने कई गानों पर डांस किया. श्रीवल्ली, नाटू-नाटू और ढोलिडा जैसे गानों पर दोनों एक्ट्रेस ने शानदार परफॉर्मेंस दी.  बता दें, आखिरी बार साल 2018 के आईपीएल सीजन में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी.

देखें ओपनिंग सेरेमनी की टॉप-5 वीडियो

 

चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के पहले गेम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. सीएसके पिछले सीजन में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और यह टूर्नामेंट में उनका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था. लेकिन नए सीजन में एक बार फिर चेन्नई कमबैक करने की कोशिश करेगी.

हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन में डेब्यू किया था और टूर्नामेंट जीता था. खास बात ये है की गुजरात आज चेन्नई के जीत की खिलाफ हैट्रिक लगा सकती है. वहीं सीएसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CSK के कप्तान एमएस धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और उनका पहले मैच में खेलना पक्का नहीं है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

46 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

57 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago