खेल

Denmark Open: मैच के दौरान PV सिंधु की दोस्त से हुई जमकर बहस, रेफरी ने दोनों को दिखाया येलो कार्ड

Denmark Open: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को खेले गये इस मुकाबले में उन्हें स्पेन की चिर प्रतिद्वंदी और दोस्त कारोलिना मारिन से हार मिली. 1;13 घंटे तक चले इस मुकाबले में पीवी सिंधु को 18-21, 21-19, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा.

कारोलिना मारिन ने पीवी सिंधु को हराया

खेल के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच में लड़ाई भी हुई जिसके लिए दोनों को येलो कार्ड दिए गए. बता दें कि शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी ने थाईलैंड की सुपानिडा कोटेथोंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. पिछले सप्ताह फिनलैंड में आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु पहुंची थी लेकिन वह इससे आगे पढ़ने में नाकाम रही थी. सिंधु को मारिन के हाथों लगातार पांचवीं हार मिली है. स्पेन की खिलाड़ी ने इससे पहले साल 2016 में रियो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले और साल 2018 के विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में सिंधु को हराया था.

अंपायर ने दोनों खिलाड़ियों को दी चुनौती

बता दें कि पीवी सिंधु और कारोलिना मारिन इससे पहले एक दूसरे की तारीफ किया करते थे, लेकिन शनिवार को कोर्ट पर दोनों के बीच ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. पहले तो अंपायर ने दोनों को चेतावनी दी लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी तो अंत में अंपायर को दोनों को पीला कार्ड दिखाना पड़ा. अंपायर ने मारिन को अंक हासिल करने पर जश्न मनाने के तरीके को बदलने के लिए भी कहा, लेकिन मारिन इसके बाद भी चिल्लाती रही. वहीं पीवी सिंधु को सर्विस लेने में देरी करते के चलते दो बार अंपायर ने चेतावनी दी.

दोनों खिलाड़ियों के बीच कोर्ट में हुई बहस

पहला गेम जीतने के बाद मारिन जोर-जोर से चिल्ला कर जश्न मना रही थी, इसके लिए उन्हें अंपायर से चेतावनी मिली. वहीं सिंधु ने अपना दुसरा गेम जीतकर वापसी की. इस निर्णायक खेल में सिंधु को सर्विस लेने के लिए जल्दी तैयार नहीं होने के चलते अंपायर से चेतावनी मिली. वहीं सिंधु को अंपायर से यह करते हुए भी सुना गया कि, ‘आपने उसे जोर से चिल्लाने की इजाजत दे रखी है, पहले उसे समझाएं फिर में तैयार हो जाऊंगी.’ इसके कुछ ही क्षण बाद कोर्ट में शटल गिर गया, जिसे उठाने के लिए पीवी सिंधु और मारिन दोनों गई. यहां पर भी दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस हुई. उसके बाद अंपायर ने दोनों को बुलाकर पीला कार्ड दिखाया. इसके साथ ही सिंधु की तरफ गिरी शटल को उठाने से मारिन को रोका.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रविंद्र जडेजा ने छोड़ा रचिन रवींद्र का कैच, विधायक पत्नी का रिएक्शन हुआ Viral

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र, सियासत में हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 minute ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

11 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

21 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

28 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago