प्रमोशनल शूट में चोटिल हुए रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र एक अजीब हादसे का शिकार हो गए. ऑकलैंड में ब्रॉडकास्टर Sky के साथ किए जा रहे एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच पकड़ने की कोशिश में उनके दाएं कंधे की हड्डी खिसक गई. इस चोट की वजह से भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में उनके खेलने पर सवाल उठ गया है. शुरुआती मेडिकल जांच में राहत की बात यह रही कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी वापसी रिहैबिलिटेशन पर निर्भर करेगी.
शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
न्यूजीलैंड टीम के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने बताया कि यह घटना तब हुई जब रचिन कैमरे के सामने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ने का सीन कर रहे थे. डाइव के बाद वे सेफ्टी मैट पर गलत तरीके से गिरे और कंधे पर दबाव आ गया. सैंडल ने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण चोट है और टीम की प्राथमिकता रचिन को पूरी तरह फिट करना है.
बोर्ड नहीं करेगा जल्दबाजी
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने साफ किया कि रचिन की वापसी को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में टीम का टेस्ट शेड्यूल काफी व्यस्त है, जिसमें भारत के खिलाफ मुकाबले भी शामिल हैं. ऐसे में रचिन को जरूरत से पहले मैदान पर उतारने की जल्दबाजी नहीं होगी. फिलहाल वे मेडिकल टीम की देखरेख में हैं.
ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला वैभव को मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह
टीम के अहम खिलाड़ी
न्यूजीलैंड बोर्ड जल्द ही भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान करेगा. ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने रचिन के बैकअप को चुनने की चुनौती होगी. रचिन रवींद्र तीनों फॉर्मेट में टीम के अहम खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 52 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 759 रन बनाए और 26 विकेट हासिल किए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
