खेल

ODI WC के फाइनल में हार पर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘दिल तोड़ने वाली…’

IND vs SA 1st Test: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां टी20 और वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खाला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने इस सीरीज में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम को उतारा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद पहली बार खेलने उतरेंगे. इसी बीच पहली बार भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है.

वर्ल्ड कप में हार पर बोले द्रविड़

वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार पर राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह दिल तोड़ने वाली हार थी, लेकिन उसे भुलाकर आगे बढना होगा.पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि वह दिल तोड़ने वाली हार थी, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको तेडी से आगे बढना होगा. अभी हमारे सामने एक महत्वपूर्ण सीरीज है और यह सीरीज एक अन्य आईसीसी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के संदर्भ में मायने रखती है.

वनडे सीरीज में टीम इंडिया का बेहतर प्रदर्शन

द्रविड़ ने आगे कहा कि, आपके पास निराशा में डूबने रहने के लिए समय नहीं होता है. आपको उसे भूलकर आगे बढना होता है, हमारे खिलाड़ियों ने ऐसा बहुत अच्छी तरह से किया. हम निराश थे लेकिन अब आगे बढ़ चुके हैं. उन्होंने वनडे सीरीज को लेकर कहा कि हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके सीरीज में जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- Boxing Day Test क्या है, कब से इसकी शुरुआत हुई, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अफ्रीका की पिच पर असमान उछाल

राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका के विकेट्स को लेकर कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में यहां अलग चुनौती पेश करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आंकड़े के लिहाज से देखें तो यहां खेलना आसान नहीं होता है. लेकिन हमने यहां बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है. ऐसा नहीं है कि यहां खेलना असंभव है लेकिन अन्य देशों की तुलमा में यहां असमान उछाल देखने को मिलता है.

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

3 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

18 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

51 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago