हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
उद्धव ठाकरे, स्पीकर राहुल नार्वेकर और एकनाथ शिंदे
Shiv Sena MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला आज (10 जनवरी) कुछ देर में आ जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर 1200 पेज के फैसले के अहम बिंदुओं को पढ़ रहे हैं.
फैसला पढ़ते हुए महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अभी कहा, “दोनों दलों (शिवसेना के दो गुट) द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए संविधान पर कोई सहमति नहीं है. दोनों दलों के नेतृत्व संरचना पर अलग-अलग दृष्टिकोण हैं…मुझे विवाद से पहले मौजूद नेतृत्व संरचना को ध्यान में रखते हुए प्रासंगिक संविधान तय करना होगा.”
फैसले से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- बहुमत हमारे साथ है, हम असली शिवसेना हैं. चुनाव आयोग ने हमें शिवसेना पार्टी और चुनाव चिह्न दिया है. वहीं, इससे पहले मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को असली शिवसेना पर अपना फैसला सुनाने का निर्देश दिया था, उसके बाद अयोग्यता मामले में दायर की गई याचिकाओं पर 31 दिसंबर तक फैसला सुनाने के लिए निर्देशित किया था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिसंबर को आदेश दिया था कि 10 जनवरी तक हर हाल में अयोग्यता मामले में फैसला दिया जाए. इसलिए, आज इस पर फैसला आना है और इस फैसले का असर लोकसभा चुनाव और उसके बाद राज्य के विधानसभा चुनाव पर पड़ने के आसार हैं.
इस मामले पर एनसीपी और उद्धव गुट की अगुवाई वाले विधायकों की निगाहें भी टिकी हुई हैं. यदि एकनाथ शिंदे अयोग्य ठहराए गए तो उनका मुख्यमंत्री का पद जाएगा. उद्धव गुट के नेता संजय राउत के सुबह दिए बयान पर शिंदे ने अभी कहा कि ‘जब फैसले उनके पक्ष में होते हैं तो वे कहते हैं कि यह अच्छा है. नहीं तो वे उस पर सवाल उठाते हैं.’
यह भी पढ़िए: न सोनिया, न अधीर और न ही खड़गे… राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होगी कांग्रेस
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…