होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
The Gabba Test
Gabba Test: 19 जनवरी 2021. ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है. इस दिन ऋषभ पंत के बल्ले से निकला चौका और विवेक राज़दान के मुंह से टूटा है गाबा का घमंड वाली लाइन हमेशा हर भारतीय के लिए खास रहेगी. इस दिन भारत ने कंगारू टीम का सबसे मजबूत गढ़ यानी गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी शिकस्त दी थी. भारतीय टीम ने 19 जनवरी 2021 को ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर इतिहास रचा था. भारत न केवल टेस्ट जीतने में कामयाब रहा, बल्कि टिम पेन की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ लगातार दूसरी बार सीरीज भी जीतने में सफल रहा था.
ब्रिस्बेन के गाबा में मिली टेस्ट जीत को दो साल पूरे
गाबा में जीत टीम इंडिया के लिए सबसे प्रतिष्ठित जीत में से एक है, क्योंकि ये जीत उस जगह पर थी जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम का सालों से दबदबा था. लेकिन एक युवा भारतीय टीम ने मेजबानों को पछाड़ते हुए नया इतिहास रचा और ऑस्ट्रेलियाई टीम के गढ़ में उनका घमंड तोड़ा . टीम इंडिया की इस यादगार जीत को आज दो साल पूरे हो गए. इसको लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक ट्वीट किया और तीन खिलाड़ियों का खास तौर पर जिक्र किया है.
रवि शास्त्री ने इन खिलाड़ियों का किया जिक्र
इस मैच में भारत विराट कोहली, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नामों के बिना मैदान में था. लेकिन फिर भी मैच के अंतिम दिन 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही. शुभमन गिल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने उस ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए एक एक ट्वीट किया और युवा खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनकी सराहना की.
शास्त्री ने तीन युवा खिलाड़ियों का नाम लिया. इस ट्वीट में उन्होंने लिख, शुभमन गिल ने नींव तैयार की थी, मोहम्मद सिराज ने विकेट्स अहम मौकों पर चटकाए थे और आखिर में ऋषभ पंत ने आकर मैच को फिनिश किया था. मैं उम्मीद करता हूं कि अन्य दो खिलाड़ियों को ऋषभ पंत जल्द ज्वॉइन करें. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने भी जीत में अपना अहम योगदान दिया था.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…