Urdu Conclave 2026

कोलंबो टेस्ट में मैदान पर कदम रखते ही इतिहास, कोहली-रोहित रह गए पीछे, जडेजा ने WTC में बना दिया रिकॉर्ड

Ravindra Jadeja Record: कोलंबो टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाया है.

Ravindra Jadeja created history in Colombo.

कोलंबो में जडेजा ने रचा इतिहास

Ravindra Jadeja Record: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में रविवार से शुरू हुए टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 300 रन बना लिए.

जडेजा का अनोखा रिकॉर्ड

यह मुकाबला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए खास रहा. मैदान पर उतरते ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 50 मैच पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय और एशियाई क्रिकेटर बन गए. दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से इस टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया है.

जडेजा का सफर

2012 में टेस्ट डेब्यू करने वाले जडेजा (Ravindra Jadeja) ने WTC के हर साइकल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. अब तक खेले गए 50 मैचों में उन्होंने 2675 रन बनाए और 160 विकेट लिए. 2019-21 के दौरान 11 मैचों में 500 रन और 29 विकेट उनके नाम रहे. 2021-23 में उन्होंने 13 मैचों में 721 रन और 47 विकेट हासिल किए. मौजूदा साइकल में भी उन्होंने 11 मैचों में 700 से ज्यादा रन और 29 विकेट दर्ज किए हैं.

ये भी पढ़ें-‘इमरान को बख्श दो…!’ भारत समेत दुनिया के 21 क्रिकेटरों ने लिखा खत, फिर शर्मसार हुआ PAK

दूसरे भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

जडेजा (Ravindra Jadeja) के बाद सबसे ज्यादा WTC मैच खेलने वाले भारतीय मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) हैं. कोलंबो टेस्ट उनका 47वां मैच है और अब तक उन्होंने 141 विकेट लिए हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने 46 मैचों में 2617 रन बनाए हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 42-42 मैच खेले हैं, जिनमें पंत के नाम 2885 और गिल के नाम 2867 रन दर्ज हैं. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 41 मैचों में 195 विकेट झटके हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 40 मैचों में 2716 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें-वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के बीच कुम्पू की भारत में धमाकेदार एंट्री, 25 साल के सफर के बाद दिल्ली में लगाया एक्सपीरियंस स्टॉल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read