Bharat Express DD Free Dish

RCB vs LSG: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला; कोहली बने इम्पैक्ट प्लेयर

RCB vs LSG: IPL 2026 के 23वें मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. विराट कोहली को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है, जो शुरुआत में फील्डिंग नहीं करेंगे.

RCB vs LSG toss report

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स आमने-सामने हैं. यह मैच इंडियन प्रीमियर लीग के तहत बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है, जिसमें जोश हेजलवुड को जैकब डफी की जगह शामिल किया गया है.

आज के मुकाबले में विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर (Virat Kohli Impact Player) के रूप में मैदान पर उतर रहे हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और उसी संयोजन के साथ मैदान में उतरी है.

किसका पलड़ा है भारी (RCB vs LSG head-to-head)

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 जीत मिली हैं, जिससे साफ है कि आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इस सीजन में आरसीबी ने 4 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया हुआ है और उनका नेट रन रेट (+1.148) भी काफी मजबूत है, इसलिए अगर वे आज का मैच जीतते हैं तो टॉप पर पहुंच सकते हैं, वहीं लखनऊ की टीम ने 4 में से 2 मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है, जिससे उनके लिए यह मुकाबला थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs LSG Playing 11)

आरसीबी प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव

लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11 (LSG Playing 11): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मयंक यादव

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read