खेल

Rohit Sharma: पर्सनल वीडियो चलाने पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर्स को सुनाई खरी-खरी

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के खिलाफ सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, यानी इस सीजन रोहित शर्मा आईपीएल ड्यूटी से फ्री हो चुके हैं और टी20 वर्ल्ड कप की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट फैंस और तमाम क्रिकेट जगत से ताल्लुक रखने वालों के बीच सनसनी मचा दी है.

काफी गुस्से में हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के पोस्ट से साफ जाहिर है कि रोहित शर्मा काफी गुस्से में हैं. रोहित ने इस पोस्ट के जरिए आईपीएल के ब्रॉडकास्टर चैनल स्टार स्पोर्ट्स को जमकर फटकार लगाई है. दरअसल, रोहित का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मैच से पहले अपने दोस्तों और सहकर्मियों से बात कर रहे थे. इतने में रोहित ने देखा कि कैमरामैन उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर रहा है. तभी रोहित ने उनसे हाथ जोड़कर अपील की कि वह ऑडियो रिकॉर्ड न करें. यह वीडियो वायरल हो गया और अब रोहित ने इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर गुस्सा उतारा है.

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के खिलाफ किया पोस्ट

अब रोहित को लगता है कि ऐसा न करने के उनके अनुरोध के बावजूद निजी बातचीत को रिकॉर्ड करना और प्रसारित करना गोपनीयता का उल्लंघन है. इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़ा किया है. रोहित शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “क्रिकेटरों की जिंदगी इतनी दखलंदाजी वाली हो गई है कि कैमरे अब हमारे हर कदम और बातचीत को रिकॉर्ड कर रहे हैं, जो हम अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ, प्रशिक्षण के दौरान या मैच के दिनों में एकांत में कर रहे हैं.”

हिटमैन ने किसी घटना का नहीं किया जिक्र

हिटमैन ने आगे लिखा, “जबकि स्टार स्पोर्ट्स से भी कहा था कि बातचीत को रिकॉर्ड ना करें, उसके बावजूद उन्होंने किया और ऑन एयर भी कर दिया, जो गोपनीयता का उल्लंघन है. एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने और सिर्फ व्यूज पाने अलावा इंगेजमेंट पर फोकस करना एक दिन फैन्स, क्रिकेटर्स और क्रिकेट के बीच विश्वास खो देगा.” हालांकि रोहित ने ऐसी किसी घटना के बारे में नहीं बताया है जिसका वह जिक्र कर रहे हैं, लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह ट्रेनिंग ग्राउंड पर हुई एक विशिष्ट घटना के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे बाद में स्टार स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारित किया गया था.

केकेआर फ्रेंचाइजी ने वीडियो हटाया

रोहित शर्मा ने ट्रेनिंग ग्राउंड पर स्टार स्पोर्ट्स के कैमरामैन से कहा, “भाई यार ऑडियो बंद कर भाई, एक ऑडियो ने मेरी वाट लगा दिया है,” जिसे बाद में स्टार स्पोर्ट्स ने ऑन एयर भी दिखाया. रोहित की निजी बातचीत रिकॉर्ड होने की यह एकमात्र घटना नहीं है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले हिटमैन और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर के बीच की बातचीत को पोस्ट करके एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया था. हालांकि, अब इस वीडियो को केकेआर फ्रेंचाइजी ने हटा दिया है.

ये भी पढ़ें- कैमरामैन पर भड़के रोहित शर्मा, जोड़े हाथ, कहा- ‘ऑडियो बंद कर भाई, Audio ने मेरी वाट लगा दी’

ये भी पढ़ें- ‘मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा…’ IPL में प्रदर्शन को लेकर बोले रोहित शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

7 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

9 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

20 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

33 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

42 minutes ago