खेल

IND vs AFG: मैच के बाद रोहित शर्मा ने रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, शुभमन गिल के लिए कही ये बात

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. गुरुवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली. भारत ने भले ही मैच जीत लिया हो, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा फैंस के बीच काफी चर्चा में रहा. दरअसल पहले मैच में रोहित शर्मा दो गेंद खेलकर डक पर रनआउट हो गए थे. रोहित और गिल के बीच हुए कंफ्यूजन के कारण रोहित शर्मा डक पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद वह काफी गुस्से में दिखे थे. हालांकि, मैच के बाद उन्होने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी.

रोहित शर्मा ने रनआउट पर तोड़ी चुप्पी

मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यहां पर ठंड काफी ज्यादा थी, जब उंगली के नोक पर गेंद लगती थी तो काफी दर्द होता था. उन्होंने आगे कहा कि रनआउट जैसी चीजें होती रहती है. जब ऐसा होता है तो आपको निराशा होती है क्योकिं आप टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: शिवम दुबे की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, छक्के और चौके जड़कर खत्म किया मैच

ये भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दुबे ने खेली अर्धशतकीय पारी

मैच जीत लिया, ये ज्यादा महत्वपूर्ण

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि सब कुछ आपके अनुसार नहीं होता है. हमने मैच जीत लिया है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता था कि गिल आगे बढ़ें, लेकिन दुर्भाग्य से वह छोटी पारी खेलकर आउट हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

9 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

30 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

52 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

56 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago