दुनिया

Russia Ukraine War: नाटो देशों ने निभाया यूक्रेन से किया वादा, भेजे 1500 बख्तरबंद वाहन और 230 टैंक

Russia Ukraine War: नाटो (NATO) के सदस्य देशों ने रूस के साथ युद्ध के दौरान सहायता करने के अपने वादों के मद्देनजर यूक्रेन को 98 प्रतिशत से अधिक लड़ाकू वाहनों की आपूर्ति की है. सैन्य गठबंधन के प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेन अब जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार है. नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि 1,550 से अधिक बख्तरबंद वाहनों, 230 टैंकों और अन्य उपकरणों के साथ सदस्य देशों ने यूक्रेन को ‘बड़ी तादाद में कारतूस’ भेजे हैं. साथ ही, संगठन ने यूक्रेन की नौ से अधिक नयी ब्रिगेड को ट्रेंड किया है और उन्हें उपकरण दिये हैं।.नयी ब्रिगेड में 30,000 से अधिक सैनिकों के होने का अनुमान है.

स्टोल्टेनबर्ग ने ब्रसेल्स में कहा कि इससे यूक्रेन मजबूत स्थिति में आएगा और अपने क्षेत्र को दोबारा हासिल करने में सक्षम होगा. उनकी यह टिप्पणी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के फोन पर बात करने के एक दिन बात आई है. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को अपने यूक्रेनियाई समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और आगाह किया था कि ‘परमाणु युद्ध की स्थिति में कोई विजेता नहीं होगा.’ यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि चल रहे युद्ध में बुधवार और गुरुवार के बीच सात नागरिक मारे गए और 33 घायल हो गए.

ये भी पढ़ें: चीन में मंडरा रहा है बेरोजगारी का संकट, सामाजिक अस्थिरता की ओर बढ़ने को मजबूर, जानिए क्या है वजह ?

रूसी सेना ने संग्रहालय की इमारत पर दागी मिसाइल

इसके पहले मंगलवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर कुपियांस्क में संग्रहालय की इमारत पर ताबड़तोड़ मिसाइल दागीं थीं जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने खारकीव क्षेत्र में कुपियांस्क के संग्रहालय पर हमला करने के लिए एस-300 वायु रक्षा मिसाइल का इस्तेमाल किया. रूसी सेना ने हमला करने के लिए कई बार एस-300 का इस्तेमाल किया है, लेकिन यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली इसे नष्ट नहीं कर सकी.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घटनास्थल से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें ध्वस्त हुई इमारत और आपातकालीन सेवा के कर्मियों को नुकसान का पता लगाते हुए दिखाया गया है. जेलेंस्की ने कहा, ‘‘आतंकी देश हमें पूरी तरह बर्बाद करने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है. हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति, हमारे लोगों पर निरंतर हमले किए जा रहे हैं.’’ जेलेंस्की ने कहा कि हमले में संग्रहालय के एक कर्मचारी की मौत हो गई.

-भाषा

भाषा

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago