Bharat Express DD Free Dish

RR vs RCB: बेंगलुरु ने ठोका 202 का बड़ा स्कोर, पाटीदार की कप्तानी पारी चमकी

IPL 2026 में RR vs RCB मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली.

RR vs RCB 202 runs score

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार (10 अप्रैल) को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोमांच देखने को मिला. बारिश के कारण मैच करीब 1 घंटा 10 मिनट देरी से शुरू हुआ. टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 202 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अब राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 202 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है.

RCB बैटिंग हाइलाइट्स

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी जल्दी पवेलियन लौट गए. विराट कोहली ने तेज शुरुआत की और कुछ शानदार शॉट लगाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद टीम की मुश्किलें बढ़ती गईं और क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा और टिम डेविड भी सस्ते में आउट हो गए.

रोमारियो शेफर्ड ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन वह भी 22 रन बनाकर आउट हो गए. उस समय टीम का स्कोर 125 रन पर 7 विकेट हो गया था. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली और वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर अहम साझेदारी की. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े. पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी की बदौलत टीम 200 के पार पहुंच सकी.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं. इनमें राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी 17 बार विजेता रही है. 3 मुकाबले बिना नतीजे के खत्म हुए हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (RR vs RCB Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, लुआन द्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, फ़िल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफ़र्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read