खेल

IPL 2023: धड़कनें थामने वाला मैच, हैदराबाद ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर नो-बॉल और फिर छक्का

SRH vs RR, Match Highlights: आईपीएल के 16वें सीजन में आपने कई रोमांचक मुकाबले देख लिए लेकिन सुपर संडे के दूसरे मुकाबले में जो हुआ उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. टॉस जीतकर आरआर ने पहले बल्लेबाजी चुनी. ये फैसला राजस्थान के लिए सही साबित हुआ. जोस बटलर और संजू सैमसन की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने SRH के सामने 215 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया है.

एक हाई स्कोरिंग मैच होने के बावजूद इस मैच में अंतिम बॉल तक रोमांच बना रहा. हैदराबाद ने आखिरी गेंद पर रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया. हालांकि एक पल ऐसा आया जब राजस्थान जीत चुकी थी मगर अंपायर ने नो बॉल दे दी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: डिकॉक की पारी बेकार, घर में गुजरात की धमाकेदार जीत… प्लेऑफ में पहुंचने के करीब GT

आखिरी ओवर की पूरी कहानी

20वें ओवर में हैदराबाद को 17 रनों की जरूरत थी. संदीप शर्मा की पहली ही गेंद पर अब्दुल समद का कैच छूट गया. समद ने अगली ही गेंद पर छक्का जमा दिया. फिर आखिरी गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी लेकिन समद लॉन्ग ऑफ पर कैच दे बैठे. हालांकि, संदीप की ये गेंद नो-बॉल करार दी गई और फिर फ्री हिट पर समद ने छक्का जड़कर मैच छीन लिया.

राजस्थान ने बनाए थे 214 रन

टॉस जीतकर आरआर ने पहले बल्लेबाजी चुनी. ये फैसला राजस्थान के लिए सही साबित हुआ. जोस बटलर और संजू सैमसन की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने SRH के सामने 215 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया है.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago