देश

Kerala Boat Tragedy: केरल में दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट नाव पलटने से 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, PM मोदी ने जताया दुख

Kerala: केरल के मलप्पुरम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां हाउसबोट पलटने से 21 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है बोट में 25 से ज्यादा लोग सवार थे. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार देर शाम हुआ है. रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक “21 शव बरामद किए गए हैं. अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है. संख्या का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है”.

घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन हादसा रात के समय हुआ, इसलिए NDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में थोड़ी परेशानी हो रही है.

स्वास्थय विभाग ने रात में बुलाई आपात बैठक

इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं. मलप्पुरम के NDRF इंस्पेक्टर अर्जुन पाल ने बताया कि हमें नाव पलटने की ख़बर मिली थी, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. पानी में लोगों की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- IPL 2023: धड़कनें थामने वाला मैच, हैदराबाद ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर नो-बॉल और फिर छक्का

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मलप्पुरम में नाव पलटने की घटना में लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया और बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय का आदेश दिया. सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, “मलप्पुरम में तानूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ है. जिला प्रशासन को बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से की जा रही है. उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की”.

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर दुख जताया. प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago