गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
By Shubhra Rai
Sai Sudharsan
Sai Sudharsan: आईपीएल 2023 में गुजराट टाइटन्स के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन खूब चर्चा में रहे. भारतीय क्रिकेट के इस यंग खिलाड़ी ने धुरंधर गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जिसे वो हमेशा याद रखेंगे. आईपीएल में धूम मचाने के बाद से ही इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री की बातें उठ रही है. इस बीच तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी साईं जलवे बिखेर रहे हैं. एक तरफ जहां टीम इंडिया में बदलाव की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी तरफ यंग टैलेंट का धमाकेदार प्रदर्शन फैंस का दिल जीत रहा है. इन नए स्टार की लिस्ट में साईं का नाम भी शामिल है.
साईं ने लगाई गेंदबाज़ों की जमकर क्लास
तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज 12 जून को हुआ जिसमें सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाज़ी से मैच में आंधी ला दी. 45 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेलकर वह हर जगह छाए हुए हैं. चाहे फैंस हो या क्रिकेट एक्सपर्ट हर किसी की नजर इस युवा बल्लेबाज के शानदार खेल की ओर आकर्षित हो रही है.
ये भी पढ़ें: Team India: विराट कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी या हटाए गए थे? सौरव गांगुली ने दिया दमदार जवाब
कौन है ये भारतीय क्रिकेट का नया फ्यूचर स्टार
-नाम: साई सुदर्शन
-उम्र: 21 साल
-जन्म तिथि: 11 अक्टूबर 2001
-फ्रेंचाइजी टीम: तमिलनाडु, गुजरात टाइटन्स
-लिस्ट ए डेब्यू 8 दिसंबर 2021 को मुंबई के खिलाफ
-4 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू
-लिस्ट ए: 3 पारियों में 18 की औसत से 54 रन
-टी20: 7 पारियों में 36.40 की औसत से 182 रन बनाए
गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. महज 21 साल का ये खिलाड़ी कुछ खास है. इसमें युवा जोश के साथ-साथ बड़े मैच को जीतने का हुनर भी है. तमिल नाडु के रहने वाले साईं जिस तरह से अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा कहना गलत नहीं होगा की वो जल्द ही भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम होंगे. न केवल फ्रेंचाइजी टीम बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी इस धाकड़ खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछल महीने इस खिलाड़ी के लिए अहम हो सकते हैं जहां उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यब का मौका भी मिल सकता है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…