बिजनेस

हिमाचल सरकार का खजाना खाली, 15 हजार कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

इन दिनों हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार वित्तीय संकट का सामना कर रही है. राज्य में कम से कम 15,000 सरकारी कर्मचारी अपने मासिक वेतन का इंतजार में हैं, जो पहले महीने के पहले सप्ताह तक उनके खातों में जमा हो जाता था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य परिवहन विभाग, मेडिकल कॉलेज, जल प्रबंधन, वन विभाग के हजारों सरकारी कर्मचारियों ने ऑन रिकॉर्ड स्वीकार किया है कि उन्हें 13 जून तक का वेतन नहीं दिया गया था, जो हर महीने की पहली तारीख को मिलता था. वेतन में देरी सरकारी कर्मचारियों के लिए चिंता का कारण बन रही है क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस इस साल हिमाचल प्रदेश में मुफ्त और गारंटी के वादों पर सवार होकर सत्ता में आई और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनाई.

800 करोड़ रुपये के ऋण के लिए आवेदन

रिपोर्टों की माने तो राज्य सरकार का खजाना 1,000 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट का सामना कर रहा है और उसने 800 करोड़ रुपये के ऋण के लिए भी आवेदन किया है. यह कर्ज मिलने के बाद भी सरकार के पास 200 करोड़ रुपये का ओवरड्राफ्ट होगा. हजारों सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी के पीछे वित्तीय संकट स्पष्ट रूप से एक कारण है. इस आर्थिक संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल सड़क परिवहन के कर्मचारी हैं. 15,000 कर्मचारियों में से लगभग 12,000 कर्मचारी कथित तौर पर एचआरटीसी से संबंधित हैं.

ये भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy Live Update: 165 KM की रफ्तार से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा बिपरजॉय, अब तक 37 हजार लोग शिफ्ट, 95 ट्रेनें रद्द, सरकार भी है सतर्क, देखें लाइव मूवमेंट और लोकेशन

संकट सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द

सक्खू सरकार को सत्ता में आए अभी 6 महीने से ज्यादा नहीं हुए हैं और यह संकट सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द बनता नजर आ रहा है. बता दें कि राज्य सरकार पहले से ही 11 हजार करोड़ रुपये के पिछले कर्ज और उस पर ब्याज से परेशान है. केंद्र ने हिमाचल की उधार सीमा को 5% से घटाकर 3.5% कर दिया है, जिसका अर्थ है कि राज्य सरकार अपने सकल घरेलू उत्पाद का केवल 3.5% तक ही उधार ले पाएगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

4 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago