Bharat Express DD Free Dish

कमाल के संजू सैमसन! जानें शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में कैसे उड़ाई इंग्लैंड की धज्जियां?

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की विस्फोटक पारी खेली. शतक से चूकने के बावजूद उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई..

Sanju Samson record inning: वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शुरुआत की. सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में भी कमाल दिखाया और सिर्फ 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया.

अभिषेक की फ्लॉप के बाद संजू ने संभाली पारी

भारत को शुरुआत में झटका लगा जब अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू सैमसन ने अपनी पारी को उसी अंदाज में आगे बढ़ाया. उन्होंने इंग्लैंड की बॉलिंग को तहस-नहस कर दिया. जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर संजू ने छक्का जड़कर मैच का रंग बदल दिया. यह उनका इस विश्व कप में तीसरा मैच था जिसमें उन्होंने पहले ओवर में ही छक्का जमाया. नामीबिया के खिलाफ रूबेन ट्रंपलमैन और जिम्बाब्वे के खिलाफ रिचर्ड एनगरावा की गेंद पर भी उन्होंने ऐसा ही कमाल किया था.

संजू का अनोखा रिकॉर्ड

संजू सैमसन टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 3 अलग-अलग मैचों में पहले ओवर में छक्का जमाया हो. इससे पहले किसी भारतीय ने यह रिकॉर्ड नहीं बनाया था. अर्धशतक तक पहुंचने से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 14 रन पर उनका आसान कैच ड्रॉप कर दिया, जिसके बाद संजू ने कोई मौका नहीं दिया. 26 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उन्होंने भारत के लिए नॉकआउट मैच में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया. उनसे तेज सिर्फ युवराज सिंह (20 गेंद) ने 2007 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read