Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जिंबाब्वे से पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- बहुत ही शर्मनाक, और सिलेक्ट करो एवरेज खिलाड़ी

पाकिस्तान की हार पर जमकर बरसे शोएब अख्तर

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के बाद जिम्बाब्वे के हाथों दूसरा मैच गवांने के बाद पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई है. गुरुवार को पाकिस्तान की टीम सुपर-12 मुकाबले में जिस तरह जिम्बाब्वे के सामने पस्त हुई उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. पाकिस्तान की हार से पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने जमकर खीझ निकाली है. उन्होंने टीम के सलेक्शन पर सवाल उठाएं हैं. अख्तर ने एक वीडियो जारी कर टीम की नाकामी का ठीकरा खराब टीम सलेक्शन बताया है.  इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय टीम के बारे में  भी भविष्यवाणी की है.

टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराकर विश्वव क्रिकेट को चकित कर दिया.  जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवरों में पाकिस्तान के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था.जिसके जवाब में  पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में  129 रन ही बना सकी और 1 रन से अहम मुकाबला हार गई. इस हार पर शोएब अख्तर तिलमिला गए. उन्होंने टीम को जमकर कोसा है.  उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को निशाने पर लेते हुए कहा है कि, ‘मैं बार-बार यह बात कह रहा हूं कि ये सलामी बल्लेबाज, मध्यक्रम हमारे लिए इस स्तर पर सफलता पाने के लिए काफी नहीं है. एक ठीक-ठाक मिडिल ऑर्डर टीम में होना जरूरी है और आप कुछ ही सेलेक्ट कर रहे. उन्होंने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मैं क्या कह सकता हूं?  जिम्बाब्वे के खिलाफ हारकर पाकिस्तान दूसरे मैच में ही विश्व कप से बाहर हो गया. उन्होंने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, पाकिस्तान के पास एक खराब कप्तान है. बाबर की कप्तानी में खामी है.

शोएब  पाकिस्तान की गेंदबाजी पर जमकर बरसे हैं. उन्होंने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की फिटनेस को लेकर कहा कि उनकी फिटनेस फिलहाल ठीक नहीं हैं. पीसीबी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि,  आप समझ नहीं पा रहे कि आपकी क्रिकेट बर्बाद हो रही है? पीसीबी चेयरमैन और मैनेजमेंट के पास क्या दिमाग नहीं है. हमें 4 गेंदबाजों के साथ उतरना था और हम 3 पेसर्स के साथ खेले.

 टीम इंडिया के बारे में यह कहा

शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम और क्रिकेट बोर्ड को तो जमकर कोसा साथ ही उन्होेंने भारतीय टीम के टी20 विश्वकप के सफर पर भी भविष्यवाणी कर दी.  शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि पाकिस्तान की टीम इस हफ्ते घर लौट आएगी और भारत भी सेमीफाइनल खेलने के बाद अगले हफ्ते घर लौट जाएगी. वो (भारत) भी कोई तीस मार खां नहीं है और हम तो उनसे भी खराब हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital