खेल

Team India: KKR की कप्तान की तलाश शुरू, श्रेयस अय्यर की बढ़ी मुश्किलें

Big blow to Team India: स्टार भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2023 सीजन और जून में डब्ल्यूटीसी फाइनल से भी बाहर बैठने की संभावना है. 28 वर्षीय बल्लेबाज, जो पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, अब सर्जरी के लिए तैयार हैं. जो उन्हें चार से पांच महीने तक मैदान से बाहर रखेगी.

श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका

स्टार भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. अब उनके कम से कम अगले चार से पांच महीनों के लिए खेल से दूर होने की खबर है. टाइम ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज को अपनी पीठ के निचले हिस्से की चोट के इलाज के लिए सर्जरी करानी होगी.

ऐसे में माना जा रहा है कि सर्जरी के कराण वो पूरे आईपीएल 2023 , भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक ओवल में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगें.

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बोले- भोपाल को खेल का हब बनाकर रहेंगे

KKR और टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती

उनकी अनुपस्थिति दो बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक बड़ा झटका होगी, क्योंकि श्रेयस उनके कप्तान और प्लेइंग-11 में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं. पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद, यह बताया गया कि वह आईपीएल 2023 के शुरुआती कुछ मैचों में चूक सकते हैं, लेकिन अब टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं.

एक सूत्र ने टीओआई को बताया, अय्यर को सर्जरी कराने की सलाह दी गई है. वह लंदन में किसी विशेषज्ञ से ऑपरेशन कराने के इच्छुक हैं, लेकिन अगर भारत में कोई अच्छा विकल्प है, तो सर्जरी यहां भी हो सकती है.

अय्यर की अनुपस्थिति में कोलकाता को अब 2023 में आईपीएल के लिए एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी. इस बीच, डब्ल्यूटीसी फाइनल से उनकी अनुपस्थिति टेस्ट टीम में केएल राहुल के लिए एक बार फिर से दरवाजा खोल सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago