श्रेयस अय्यर (सोर्स- एक्स)
Ranji Trophy 2023-2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. इसके लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वॉड में एक ऐसे प्लेयर को जगह नहीं मिली है, जो पिछले दो टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा था. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने पर इस खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है. अय्यर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में खेले थे. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अय्यर भारतीय टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और अब उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. ऐसे में श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की ओर से खेलने का फैसला लिया है.
ये भी पढ़ें- Mohammed Shami अर्जुन अवार्ड से सम्मानित, वर्ल्ड कप में झटके थे 24 विकेट
इधर, घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आंध्रा के खिलाफ 12-15 जनवरी तक खेले जाने वाले मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. ये मैच एनसीए शरद पवार क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में खेला जाएगा. मुंबई टीम में श्रेयस अय्यर का नाम शामिल किया गया है. बता दें कि श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका दौरे पर फ्लॉप रहे थे. ऐसे में उनकी नजर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले वापसी करने पर होगी.
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जय बिस्ता, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस, सिल्वेस्टर डिसूजा.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…