खेल

Shubman Gill ICC Award: शुभमन गिल को ICC ने दिया खास अवॉर्ड, वर्ल्ड कप में अभी तक नहीं कर पाए हैं डेब्यू

Shubman Gill ICC Award: भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला (India vs Pakistan) कल यानी 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेल जाएगा. इस मैच से ठीक पहले ही टीम इंडिया के धुआंधार ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को आईसीसी (ICC) ने खास अवॉर्ड दिया है. अहम बात यह है कि गिल ने अभी तक वर्ल्ड कप का एक भी मैच नहीं खेला है. उन्हें सितंबर का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल को आईसीसी ने सितंबर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया है. गिल ने सितंबर के महीने में तूफानी रफ्तार से रन बनाए थे. रिकॉर्ड्स के मुताबिक गिल ने 80 की औसत से 480 रन बनाए हैं. बता दें कि इस लिस्ट में गिल के अलावा इंग्लैंड के डेविड मलान से लेकर मोहम्मद सिराज का भी नाम था लेकिन सबसे आगे शुभमन गिल ही निकल गए हैं.

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 NZ vs BAN: बांग्लादेश के सामने होगी न्यूजीलैंड की चुनौती, मैच से पहले जानें हेड टू हेड आंकड़े

सितंबर में की थी बेहतरीन बैटिंग

गौरतलब है कि एशिया कप में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेली थी. गिल ने एशिया कप में 75.50 की एवरेज से करीब  302 रन बनाए हैं. फाइनल मैच में 27 रनों पर नाबाद भी रहे थे. सितंबर में एशिया कप के अलावा गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों ही मैचों में 178 रन बनाए थे, जिसके चलते उनकी दावेदारी प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में सबसे ज्यादा मजबूत हो गई थी और सभी अन्य प्लेयर्स रेस में उनसे पीछे छूट गए थे.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: अहमदाबाद में टीम इंडिया का खास अंदाज में स्वागत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है हाई वोल्टेज मुकाबला

डेंगू के चलते अभी तक वर्ल्ड कप में नहीं खेले हैं गिल

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल की दावेदारी काफी अहम रही थी. हालांकि वर्ल्ड के शुरुआती मैच से पहले ही गिल डेंगू जैसी खतरनाक मैच का शिकार हो गए थे. अब उनकी तबीयत ठीक हो चुकी है लेकिन भारत पाक मैच में वे खेलेंगे या नहीं, इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

10 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago