खेल

IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने इनिंग और 32 रन से दी मात

IND vs SA 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने बड़ी जीत दर्ज की है. सेंचुरियन में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को इनिंग और 32 रन से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए और बड़ी बढ़त बना ली. दूसरी पारी में भारतीय टीम 131 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से भारत को पहले मैच में करारी शिकस्त मिली है. डीन एल्गर प्लेयर ऑफ द मैच बने. अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.

131 रनों पर ढेर हुई भारतीय टीम

पहली पारी में 163 रनों के बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही. शुरुआत से ही टीम आउट ऑफ ट्रैक नजर आई. एक के बाद एक करके बल्लेबाज पवेलियन लौटते गए और 34.1 ओवर में पूरी टीम 131 रन पर सिमट गई.

भारत की ओर से दूसरी पारी में विराट कोहली ने बेहतरीन खेल दिखाया. उन्होंने 82 गेंदों में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 76 रनों की पारी खेली. वहीं शुभमन गिल (26) दोहरे अंक में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. उसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में नांद्रे बर्गर ने 4 विकेट चटकाए. वहीं मार्को जानसेन को तीन विकेट मिली. जबकि, कगिसो रबाडा को दो सफलता मिली.

 

पहली पारी में भारत ने बनाए 245 रन

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम पहली पारी में 245 रन बनाए. पहली पारी में भारत की ओर से केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल (17) विराट कोहली (38) श्रेयस अय्यर (31) और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. इस मैच में भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने टेस्ट में डेब्यू किया. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट झटके. वहीं नांद्रे बर्गर को 3 विकेट मिले. मार्को जानसेन और जेराल्ड कोएत्जी को एक-एक सफलता मिली.

भारतीय पारी के समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर ने 287 गेंदों में 28 चौके की मदद से 185 रन बनाए. वहीं मार्को जानसेन (84), डेविड बेडिंघम (56), टोनी डी जोर्जी (28), जेराल्ड कोएत्जी (19) रन बनाए. इस तरह से साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में भारत के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए. वहीं मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और आर अश्विन को एक-एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, सालों तक इनका टूटना काफी मुश्किल

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर, एडेन मारक्रम, टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

11 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

45 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

57 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago