देश

‘इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार..’, AAP सुप्रीमो केजरीवाल ED के समक्ष पेश नहीं हुए तो विज ने बोला हमला

Anil Vij vs Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के अगुआ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुए. इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है. विज ने आज केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, “इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार केजरीवाल अपने रंग बदल रहे हैं”

अनिल विज बोले— “केजरीवाल ने 6-7 साल पहले ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब ED, CBI के बुलाने पर राजनेता नहीं जाते. आज इनका वही सिर है या कोई और सिर है?”

बता दें कि ED ने अरविंद केजरीवाल से 3 जनवरी 2024 को ED दफ्तर में पूछताछ में शामिल होने को कहा था. इससे पहले 21 दिसंबर को भी ED ने केजरीवाल को दिल्ली में शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह दिल्ली छोड़कर पंजाब पहुंच गए थे.

केजरीवाल ED के समन को गैर-कानूनी करार देते हुए विपश्यना के लिए निकल गए थे. विपश्यना-साधना के बाद अपने पोस्ट एक्स में​ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ​लिखा कि 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद वहां से वापस लौटा आया हूं. उन्होंने लिखा, “इस साधना से असीम शांति मिलती है. नई ऊर्जा के साथ आज से हम फिर जनता की सेवा में लगेंगे. सबका मंगल हो!”

यह भी पढ़िए: ‘सत्य की जीत हुई…सत्यमेव जयते’, हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर बोले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts