खेल

Suryakumar Yadav: क्यों है T-20 के नंबर-1 बल्लेबाज का वनडे में बुरा हाल ?

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए. शुक्रवार को मुंबई में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर 32 वर्षीय बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हुए. बेशक इस मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की लेकिन भारतीय फैंस सूर्यकुमार यादव के परफॉर्मेंस से खुश नहीं दिखे. वनडे फॉर्मेट में सूर्या का फ्लॉप शो इस सीरीज में भी जारी रहा. ऐसे में उनका ये फ्लॉप शो के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है.

सूर्या टी-20 फॉर्मेट में विस्फोटक बल्लेबाज हैं. लेकिन दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज का वनडे में फ्लॉप शो फैंस को खूब परेशान कर रहा है. यूर्या ने 21 मैचों की 19 पारियों में 27.06 के औसत से 433 रन ही बनाए हैं. उनके बल्ले से दो ही अर्धशतक निकले हैं.

 सूर्या का फ्यूचर खतरे में..! 

टीम इंडिया में दिग्गज बल्लेबाजों की कमी नहीं है. यहां कोच और कप्तान के सामने हमेशा टीम सिलेक्शन को लेकर बड़ी चुनौती रहती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण सूर्या को टीम में चुना गया. ऐसे में सूर्याकुमार को अगर इस फॉर्मेट में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बड़ी पारियां खेलनी होगी और हर मौके का पूरा फायदा उठाना होगा. हालांकि उनका हाल का फॉर्म देखकर इसके आसार कम ही लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें: टॉप ऑर्डर बना Team India की सबसे बड़ी मुसीबत, मिशन वर्ल्ड कप से पहले कसने होंगे पेंच

SKY का अब तक रिकॉर्ड

-1 टेस्ट मैच  –  8 रन   –   8 का औसत
-21 वनडे मैच  –  433 रन   –   27.06 का औसत
-48 टी20 इंटरनेशनल मैच  –  1675 रन   –   46.53 का औसत

मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया की ताकत हैं SKY

वनडे वर्ल्ड कप में सूर्याकुमार यादव को जगह मिलना लगभग तय है. टी-20 फॉर्मेट में इस बल्लेबाज ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है. मगर वनडे में उनका बुरा हाल देखकर टीम मैनेजमेंट टेंशन में है. क्योंकि सूर्या अब भी वनडे में स्ट्रगल करते दिख रहे हैं. हालांकि श्रेयस अय्यर के ठीक होने के बाद उन्हें ज्यादा तवज्जोह दी जाएगी.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में जो जीत भारत की झोली से निकल चुकी थी, उसे अकेले के दम पर जीता टीम इंडिया के उस बल्लेबाज ने जो पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहा था. टीम इंडिया को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 35.4 ओवर्स में 188 रनों पर सिमट गई. सबको लगा की भारत एक आसान जीत की ओर बढ़ रहा है. लेकिन मैच ने पासा पलटा और देखते ही देखते टीम इंडिया ने महज 20 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए.

पतझड़ की तरह टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे. मगर पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल क्रीज पर ऐसे डटे की भारत को मैच जीता कर रही मैदान से वापस लौटे. कहते हैं न कभी-कभी खोटा सिक्का ही काम आता है. ऐसा ही कुछ आज केएल राहुल की बल्लेबाजी को देखकर लगा. राहुल (75 रन) का पूरा साथ जडेजा (45 रन) ने दिया और दोनों बल्लेबाजों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी की. इसके दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 188 रन के जवाब में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago