Suryakumar Yadav Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले खिलाड़ी जब अपनी रीयल लाइफ में उतरते हैं, तो उनका अंदाज देखने लायक होता है. भारतीय क्रिकेट जगत से एक ऐसा ही बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और तूफानी बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को मैदान से दूर एक अलग ही रंग में देखा गया. दोनों खिलाड़ी किसी फाइव-स्टार होटल के बजाय अपने दोस्त के छोटे से कमरे में जमीन पर बैठकर जमकर मटन पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आए.
कमरे की जमीन पर लगा मटन का महफिल(Suryakumar Yadav Viral Video)
इस वायरल पार्टी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें स्टारडम का कोई ढकोसला या दिखावा नहीं था. सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान आम दोस्तों की तरह कमरे के फर्श पर चटाई बिछाकर बैठे और लजीज देसी मटन का आनंद लिया. क्रिकेटर्स को इस तरह बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में जमीन पर बैठकर खाना खाते देख फैंस उनकी सादगी के मुरीद हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं.
Suryakumar Yadav and Sarfaraz Khan enjoying a “MUTTON PARTY” in a friend’s room. 🥵🔥
Sarfaraz said, “Itna Achcha Khana Bana Hai Ki Baat Karne Ka Man Hi Nahi Kar Raha Hai, Sirf Khane Ka Man Kar Raha Hai.” 😂
SEEING THE PLACE, IT LOOKS LIKE SURYA & SARFARAZ ARE TRULY DOWN-TO-EARTH PERSONALITIES. ❤️
— Mukku (@Cric_Mukku) November 14, 2026
सरफराज खान का मजेदार रिएक्शन
इस मटन पार्टी के दौरान सरफराज खान का एक क्यूट और फनी अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. खाने की तारीफ करते हुए सरफराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि खाना इतना लाजवाब बना है कि अब मुंह से बात करने का बिल्कुल मन नहीं कर रहा, बस लगातार खाने का ही मन कर रहा है. सरफराज के इस अंदाज पर वहां मौजूद सभी दोस्त जोर-जोर से हंस पड़े और महफिल में ठहाके गूंज उठे.
बिजी शेड्यूल के बीच सुकून के कुछ पल
इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और प्रैक्टिस के भागदौड़ भरे शेड्यूल के बीच क्रिकेटर्स की जिंदगी काफी तनावपूर्ण होती है. ऐसे में चंद पलों की राहत और दोस्तों के साथ बिताया गया यह क्वालिटी टाइम साबित करता है कि कितने भी बड़े स्टार बन जाओ, लेकिन असली सुकून अपने यारों के साथ देसी खाने में ही मिलता है. सूर्यकुमार और सरफराज की यह बॉन्डिंग फैंस को यह बता रही है कि मैदान के बाहर ये खिलाड़ी कितने डाउन-टू-अर्थ हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

