Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BCCI ने PM Modi को दी ‘नमो’ इंडिया लिखी हुई स्पेशल जर्सी

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके आवास पर स्पेशल ‘नमो’ इंडिया जर्सी भेंट की.

BCCI PM Modi

बीसीसीआई ने पीएम मोदी को भेंट की नमो इंडिया लिखी जर्सी (फोटो- BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार की सुबह बारबाडोस से भारत लौट चुकी है. रोहित ब्रिगेड ने सबसे पहले पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने उन्हें स्पेशल ‘नमो’ इंडिया जर्सी भेंट की. पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की.

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की. टीम ने प्रधानमंत्री को टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी दिखाई. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की. सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.”

बीसीसीआई ने भी पीएम मोदी के समर्थन की सराहना की. बीसीसीआई ने पोस्ट में लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं.”

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी. बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर विक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा. मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में मौजूद थे, भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे.

ये भी पढ़ें- Team India: महाराष्ट्र विधान भवन में रोहित, सूर्या, दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन होगा कार्यक्रम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital