खेल

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 5वीं जीत, कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

AUS vs BAN: टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. टूर्नामेंट के चौथे सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हरा दिया और लगातार 5वीं जीत दर्ज की. साथ ही पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर एक नया इतिहास भी रचा है. बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ-लुईस नियम से यह जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

बांग्लादेश ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए 11.2 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए, तभी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा. खराब मौसम और तेज बारिश के कारण यह मैच यहां से आगे नहीं बढ़ पाया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड से 28 रन से जीत लिया.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली. यह टूर्नामेंट के इतिहास का कुल सातवां और इस संस्करण का पहला हैट्रिक है. टी20 विश्व कप में ब्रेट ली के बाद यह कारनामा करने वाले कमिंस दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हैं. कर्टिस कैमफर, वानिंदु हसरंगा, कगिसो रबाडा, कार्तिक मयप्पन और जॉश लिटिल भी हैट्रिक ले चुके हैं.

पहले स्पेल में कोई विकेट नहीं मिलने के बाद कमिंस ने 18वें ओवर और 20वें ओवर को मिलाकर अपनी हैट्रिक पूरी की है. 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ फेंकी थी जिसे महमुदुल्लाह अपने विकेट में अंदरूनी किनारे से मार बैठे. अगली गेंद भी उसी लाइन और लेंथ पर थी जिसे मेहदी हसन ने अपर कट करने का प्रयास किया और डीप थर्ड पर कैच थमा बैठे.

जब कमिंस पारी का अंतिम ओवर डालने आए तो उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गति की गेंद से शुरुआत की और इस गेंद को तौहीद हृदोय ने शॉर्ट फाइन लेग के हाथों में स्कूप कर दिया. इस तरह उनका हैट्रिक पूरा हुआ.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: सुपर-8 में भारत की दमदार शुरुआत, अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago