देश

Yoga Day 2024: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक…हस्तियों ने ऐसे किए योग, बॉर्डर पर दिखा जवानों का दमखम

International Yoga Day Photos: दुनियाभर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना. इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्‍ली स्थित राष्ट्रपति भवन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में योग किया. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे, वहां उन्‍होंने प्रणामासन किया.

देशभर में विभिन्‍न स्‍थानों पर हर-तबके के लोगों ने कसरत-व्‍यायाम किए, जिनकी तस्‍वीरें सामने आई हैं. भारत-चीन सीमा यानी LAC के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने भी अलग-अलग आसन करके 10वां योग दिवस मनाया.

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की चुनिंदा तस्वीरें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया. उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है.

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में डल झील के किनारे योग किया. इसके बाद उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी ली. उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अनुलोम-विलोम किया.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे. उन्‍होंने यहां प्रणामासन किया.

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित राजभवन में भुजंगासन किया. उस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज देशभर में भारतीय सेना के अधिकारियों ने योगाभ्यास किया.

फोटो- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते सेना के जवान और अधिकारी.

भारतीय सेना के जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली पहाड़ियों पर इस प्रकार योग किया.

फोटो— योग करता सुरक्षाकर्मी. (ANI)

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

21 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

46 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago