Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: जूडो चैंपियनशिप में तज़ीम फैयाज ने जीता सिल्वर मेडल, परिवार में खुशी का माहौल

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के युवा जूडो खिलाड़ी तजीम फैयाज ने ‘अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जूडो चैंपियनशिप’ में सिल्वर मेडल जीत कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए तजीम ने यह मेडल जीता है.

मेडल जीतने के बाद Tazeem Fayaz

मेडल जीतने के बाद Tazeem Fayaz

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के युवा जूडो खिलाड़ी तजीम फैयाज ने ‘अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जूडो चैंपियनशिप’ में सिल्वर मेडल जीत कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है. कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हुए तजीम ने यह मेडल जीता है. तजीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल दिखाया. फाइनल में पहुंचने से पहले तजीम ने कई माहिर खिलाड़ियों को हराया. अपनी लगन और मेहनत के दम पर तजीम ने यह मुकाम हासिल किया है.

फाइनल राउंड में पिछड़ गई थीं तजीम फैयाज

बता दें कि फाइनल राउंड में तजीम पिछड़ गई थीं. लेकिन फिर संभलते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. तज़ीम वर्तमान में जीएनडीयू पंजाब में फिजिकल एज्यूकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल कर रही हैं, साथ ही साथ जुडो की ट्रेनिंग भी लेती हैं. जूडो की दुनिया में उनकी सफल यात्रा ‘जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल’ के श्रीनगर कैंप से शुरू हुई थी.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सांबा में ‘कैलिको प्रिंटिंग’ को किया जा रहा है पुनर्जीवित, महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश

दोस्तों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

तजीम,अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल हासिल कर चुकी हैं, साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है. तज़ीम की इस उपलब्धि की खबर सुनकर, उसके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. तजीम के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि तजीम बचपन से ही प्रभावशाली रही हैं. बचपन से ही उसे खेल कूद पसंद रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital