Urdu Conclave 2026

Asia Cup 2025 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान संभव, गिल-जायसवाल-अय्यर-रिंकू पर टिकी निगाहें

कई दिनों की चर्चाओं और अटकलों के बाद मंगलवार को Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों का ऐलान होने जा रहा है.

Asia Cup 2025 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान संभव

कई दिनों की चर्चाओं और अटकलों के बाद आज यानी मंगलवार 19 अगस्त को एशिया कप 2025 (Asia Cup) के लिए टीम इंडिया (Team India) के 15 खिलाड़ियों का ऐलान होने जा रहा है. मुंबई स्थित BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और टी20 (T20) कप्तान सूर्यकुमार यादव दोपहर एक बजकर 30 मिनट बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्वॉड का खुलासा करेंगे.

UAE में खेला Asia Cup

इस बार एशिया कप (Asia Cup) टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और 9 सितंबर से UAE में शुरू होगा. टीम चयन थोड़ा पेचीदा है क्योंकि पिछले एक साल से टी20 टीम अलग ही चल रही है, जिसमें वनडे और टेस्ट के कई खिलाड़ी शामिल नहीं रहे हैं. ऐसे में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे नामों पर चर्चा तेज है. दोनों ने हाल ही में टेस्ट और IPL में शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी मजबूत मानी जा रही है. ऐसे में सवाल है कि बैकअप ओपनर के तौर पर किसे चुना जाएगा.

इन खिलाड़ियों की किस्मत भी आज तय

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह की किस्मत भी आज तय होगी. अय्यर ने IPL और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई थी. वहीं रिंकू सिंह ने फिनिशर के तौर पर पहचान बनाई थी लेकिन पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

कोच गौतम गंभीर की क्या राय होगी?

सेलेक्शन मीटिंग में कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि उनकी राय भी अहम होगी. टीम का ऐलान होते ही इन चार नामों को लेकर बहस तेज हो जाएगी जैसे चुने गए तो क्यों और नहीं चुने गए तो क्यों नहीं?

इसे भी पढ़ें-Australia vs South Africa ODI : अब वनडे सीरीज पर मेजबान टीम की निगाहें, केर्न्स में होगा पहला मैच

आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए अहम है क्योंकि यही स्क्वॉड एशिया कप (Asia Cup) के साथ-साथ T20 वर्ल्ड कप की तैयारी की दिशा भी तय करेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read