देश

Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी में जगह-जगह लगाए जा रहे CCTV कैमरे, मंदिरों-होटलों, धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों का हो रहा सत्यापन

Ayodhya News Today: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. अयोध्या के SSP राजकरण नय्यर ने नगरी में चल रही तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूरे अयोध्या में जगह-जगह CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं.

अयोध्या के SSP राजकरण नय्यर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत हमें मुख्यालय से और जोन के अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिसबल प्राप्त हो रहे हैं… इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है. मंदिरों, होटलों, धर्मशालाओं में रहने वाले लोगों के सत्यापन की कार्रवाई हमारी ओर से पूर्ण रूप से प्रचलित है. रामनगरी में CCTV के नेटवर्क को दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है.”

यह भी पढ़िए: जेल में बंद कैदी भी कर सकेंगे श्रीरामलला के दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा की होगी लाइव ब्रॉडकास्टिंग

न्यूज एजेंसी ANI ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े फुटेज शेयर किए. एक वीडियो में दिख रहा है कि अयोध्या में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, शहर में एक और खास काम हुआ है. अयोध्या में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सड़क बनाई गई है. उसे बनाने वालों का कहना है कि यह 25 साल तक जीरो मेंटेनेंस वाली रहेगी. इतना ही नहीं यह सड़क डामर, सीमेंट-कांक्रीट से दोगुना मजबूत होगी.

व्हाइट टॉपिंग व स्टैम्प्ड कांक्रीट तकनीक वाली सड़क
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर से अयोध्या आए दो युवाओं ने देश में पहली बार रामनगरी में मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए रामलला मंदिर तक व्हाइट टॉपिंग व स्टैम्प्ड कांक्रीट तकनीक से सड़क बनाई है. बताया जा रहा है कि सड़क की गुणवत्ता से प्रभावित यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए यूपी के अन्य शहरों में अब इसी तकनीक की सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 minute ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

22 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

26 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

42 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

43 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

59 minutes ago