भारतीय महिला टीम (सोर्स- एक्स)
INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक टेस्ट मैच खाला जा रहा है. शनिवार को मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले में भारत की वापसी सुनिश्चित की. हरमनप्रीत कौर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले दो विकेट झटके. दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम 233/5 था. इस समय ऑस्ट्रेलिया 46 रन की बढ़त बनाई हुई है.
ऑस्ट्रेलिया टीम के 219 रनों के जवाब में भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 406 रन बनाए और 187 रनों की बढ़त हासिल की. दीप्ति शर्मा 78 और स्मृति मंधाना ने 74 रनों की पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्स ने 73 रन बनाए. ऋचा घोष 52 और पूजा वस्त्राकर ने 47 रनों की पारी खेली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 233 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़.
ये भी पढ़ें- IPL 2024 नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या? मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका!
बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, लॉरेन चीटल.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…