प्रियंका गांधी और सचिन पायलट
LoK Sabha Elections 2024: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में हार के बाद कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी के इस कदम को लोकसभा की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस ने अपने इस फेरबदल में बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को दूसरे राज्य में ट्रांसभर कर दिया है. इसमें प्रियंका गांधी, सचिन पायलट समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हैं. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाया है. अब प्रियंका के पास से उत्तरप्रदेश की कमान वापस ले ली गई है. वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. अब वहां कुमारी सैलजा से जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.
इसके अलावा पार्टी ने मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं रमेश चेनिथल्ला को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है और रणदीप सिंह सुरजेवाला को कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं केसी वेणुगोपाल फिलहाल संगठन महासचिव बने रहेंगे. इसके अलावा ऑल इंडिया कांग्रेस समेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष अजय माकन ही रहेंगे. इसके साथ ही वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को कम्युनिकेशन इनचार्ज के लिए महासचिव नियुक्त किया गया है. कांग्रेस ने 11 राज्यों को प्रभारियों की नियुक्ति की है. इसे साथ 12 महासचिवों को भी नियुक्त किया गया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से सभी लोगों को संगठनात्मक पद सौंप दिए हैं.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…