सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
जसप्रीत बुमराह
IND VS SA: भारतीय क्रिकेट टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस भारतीय टेस्ट टीम पर सभी नजरें होने वाली हैं. इस टेस्ट टीम में जसप्रीट बुमराह भी शामिल हैं. टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें होने वाली है, क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया तो वह तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और एस श्रीसंत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. वैसे तो बुमराह ने कई बार अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने अपने दम कई मैच जीताए हैं.
अगर बुमराह अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं तो टीम को काफी ज्यादा मदद मिलेगी. अफ्रीका की तेज पिचों पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा. चलिए अब आपको साउथ अफ्रीका के खिलाफ के बुमराह का रिकॉर्ड बताते हैं.
वैसे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिग्गज तेज गेंदबाज अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. बुमराह फिलहाल इस मामले में 10वें नंबर पर हैं. बुमराह ने 6 मैचों में 26 विकेट झटके हैं. वहीं ईशांत ने 15 मैचों में 31 विकेट झटके हैं तो एस श्रीसंत ने 9 मैचों में 31 विकेट लिए हैं. बुमराह के एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 111 रन देकर 7 विकेट लिए हैं.
टीम इंडिया के लिए बॉलिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुंबले ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उन्होंने 21 मैचों में 84 विकेट झटके हैं. जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 13 मैचों में 64 विकेट झटके हैं. हरभजन सिंह तीसरे नंबर पर हैं. भज्जी ने 11 मैचों में 60 विकेट झटके हैं. रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर हैं. अश्विन ने 13 मैचों में 56 विकेट झटके हैं.
बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. उसने सबसे पहले टी20 सीरीज खेली. यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. इसके बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. अब टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत ने टेस्ट सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर को भी मौका दिया है.
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…