देश

Rajasthan Elections: “PM मोदी मेरी चिंता न करें, गांधी परिवार से मेरा दिल का रिश्ता”, सचिन पायलट ने अपने पिता को लेकर किया पलटवार

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमके हमले बोल रही हैं. ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट पर सियासत शुरू हो गई है. दरअसल पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने राजेश पायलट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा कि एक कांग्रेस पार्टी के भलाई के लिए राजेश पायलट ने चुनौती दी थी. हालांकि ये बात कांग्रेस को पसंद नहीं आई. अब कांग्रेस राजेश पायलट की सजा उनके बेटे को दे रही है.

पीएम के इस हमले के बाद सचिन पायलट ने जवाब दिया है. उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बयान सुना, जो तथ्यों से बहुत दूर है. हकीकत ये है कि स्वर्गीय पायलट साहब इंदिरा गांधी जी से प्रेरित होकर जन सेवा के लिए कांग्रेस में आए थे. उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की और आजीवन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी.

पीएम मेरे भविष्य की चिंता न करें- पायलट

पीएम के कांग्रेस को सचिन पायलट को सजा देने वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा-  जहां तक मेरी बात है, तो मुझे लगता है. पीएम मोदी को मेरे वर्तमान और भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए. इसकी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी. सोनिया गांधी जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ हमारा बहुत पुराना रिश्ता है. यह रिश्ता दिल का है. इसमें किसी और को बयान देने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.

सच्चाई ये है कि बीजेपी के पास देश के लिए कोई रोडमैप नहीं है, कोई योजनाएं नहीं हैं. इसलिए पीएम मोदी जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे तथ्यहीन बयान दे रहे हैं.

1997 में राजेश पायलट की बगावत का किया जिक्र

दरअसल पीएम 1997 वें के वाक्य का जिक्र कर रह थे. उस समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा था. चुनाव में सीताराम केशरी ने हिस्सा लिया था. तब सीताराम का दबदबा हुआ करता था. सब जानते थे चुनाव वहीं जीतेंगे, लेकिन उसके बाद भी राजेश पायलट ने चुनाव लड़ उन्हें चुनौती दी. बताया जा जाता है कि इसके बाद उन्होंने पार्टी आलाकमान का समर्थन खो दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

6 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

11 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

34 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago