Bharat Express DD Free Dish

India Squad for West Indies Test: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये दिग्गज खिलाड़ी बाहर

India Squad for West Indies Test: भारत और वेस्टइंडिज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

India Squad

India Squad for West Indies Test: भारत और वेस्टइंडिज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है जबकि रविंद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं. टीम में कुछ नए चेहरे शामिल हुए हैं तो कुछ पुराने खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

सरफराज खान को टीम में जगह

सबसे बड़ी बात ये है कि सरफराज खान को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है. करुण नायर, साई सुदर्शन और आकाशदीप को टीम से बाहर कर दिया गया है. इंग्लैंड सीरीज में करुण और साई सुदर्शन का प्रदर्शन कमजोर रहा था, चार टेस्ट में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा पाए थे.

टीम में कौन-कौन?

विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं इसलिए उनकी जगह नारायण जगदीशन को मौका मिला है. अक्षर पटेल की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है. भारत की टेस्ट टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और नारायण जगदीशन शामिल हैं.

कहां-कहां खला जाएगा मैच?

सीरीज का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।.

वेस्टइंडीज की टींम में कौन-कौन?

वेस्टइंडीज की टीम भी तैयार है और उनके कोच डैरेन सैमी ने भारत को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड भारत को उसके घर में हरा सकता है तो वेस्टइंडीज भी ऐसा कर सकता है. विंडीज की टीम में केवरॉन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैम्पबल, तेगनारायण चंद्रपॉल, शे होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, रॉस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, खारे पियरे, जॉन वॉरिकन, अल्जारी जोसफ, शेमार जोसफ, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-रोहित शर्मा कर रहे फिटनेस पर फोकस, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घटाया 10 किलो, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार

दोनों के बीच टेस्ट मैच का आंकड़ा

अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. भारत ने अबतक कुल 23 मैच जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज को 30 में जीत मिली है. 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. भारत ने विंडीज को लगातार 9 टेस्ट सीरीज में हराया है और पिछली पांच में से तीन बार क्लीन स्वीप किया है. वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार साल 2002 में टेस्ट सीरीज में हराया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read