Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा, ‘ठंडा पानी मत पीना बाबू.’ उनकी प्यारी बातचीत का वीडियो वायरल है.

IND vs NZ Vaibhav Suryavanshi

न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी और बलिया की महिला फैन का वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो जमकर बोल ही रहा है, लेकिन मैदान के बाहर भी वह लोगों का दिल जीत रहे हैं. तीसरे टी-20 मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला फैन उन्हें अपनेपन के साथ सलाह देती नजर आ रही हैं. महिला की बात सुनकर वैभव भी मुस्कुराने लगते हैं. वीडियो में महिला कहती हैं, ‘ठंडा पानी मत पीना बाबू, गर्म करके ही पीना.’ इस बातचीत ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है.

बलिया से आई महिला ने वैभव को दी खास सलाह

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी दर्शकों को ऑटोग्राफ देने पहुंचे थे. इसी दौरान एक महिला फैन ने उन्हें आवाज लगाई. महिला ने कहा, ‘वैभव, हैलो वैभव… हम लोग भी बलिया से हैं और तुम ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके ही पीना.’

महिला की यह बात सुनकर वैभव के चेहरे पर मुस्कान आ गई. उन्होंने भी सहज अंदाज में जवाब दिया, ‘अच्छा जी, ठीक है.’ इसके बाद दोनों के बीच हुई इस छोटी-सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग महिला के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. विदेश में अपने इलाके के किसी खिलाड़ी को देखकर ऐसा अपनापन दिखना फैंस को खासा पसंद आ रहा है.

अभिषेक और वैभव ने पावरप्ले में मचाया धमाल

मैदान पर लौटें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने शुरुआती छह ओवर में 118 रन जोड़ दिए. यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा.

अभिषेक शर्मा ने 113 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रन ठोक दिए. उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. वैभव भले ही अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित किया कि ओपनिंग में वह कितना खतरनाक साबित हो सकते हैं. शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


ये भी पढ़ें: अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा


भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बना लिए और छह विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

अब भारतीय टीम की नजरें बाकी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करने पर होंगी. सीरीज का चौथा टी-20 मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital