खेल

IND vs AFG: घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे करने से इतना दूर हैं विराट कोहली, लिस्ट में पहले नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर

India vs Afghanistan 1st T20I: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलेंगे. विराट कोहली निजी कारणों के चलते पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. लेकिन वह दूसरे और तीसरे मुकाबले में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे. टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड है. वह इस टीम के खिलाफ टी20 में (122 रन) शतक जामने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. फिलहाल वह पहले टी20 मैच में नहीं खेल रहे हैं. वह जब दूसरे मैच में उतरेंगे तो उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने करने का सुनहरा मौका होगा, जिसके वह काफी करीब हैं.

घरेलू मैदान पर 12 हजार रन पूरे करने से 40 दूर है कोहली

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घरेलू मैदान पर 12 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने के काफी करीब पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वह दूसरे टी20 मैच में अगर वह 40 रन बना लेते हैं, तो वह घरेलू मैदान पर 12 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. वह ऐसा कमाल बहुत पहले कर चुके हैं. वहीं अगर ओवरऑल की बात करें तो कोहली घरेलू मैदान पर 12 हजार रन बनाने वाले वर्ल्ड के 5वें प्लेयर बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ODI Tri-Nation Series: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम को संयुक्त रूप से घोषित किया गया विजेता, बारिश ने बिगाड़ा खेल

घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक इंटरनेशनल रन बनाए हैं. उन्होंने घरेलू मैदान पर 14,192 रन बनाए हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं. पोटिंग के नाम घरेलू मैदान पर 13,117 अंतर्राष्ट्रीय रन दर्ज है. वहीं तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जैक कैलिस हैं. उनके नाम घरेलू मैदान पर 12,305 रन दर्ज है. चौथे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में घरेलू मैदान पर 12,043 रन बनाने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं. कोहली ने घरेलू मैदान पर अब तक 11,960 रन बनाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago