खेल

IND vs AFG: मोहाली में पहले टी20 में नहीं खेलेंग विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. ये मैच शाम सात बजे से मोहाली में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, विराट कोहली मोहाली टी20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी.

विराट कोहली नहीं खेलेंगे मोहाली टी20

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने बताया कि विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ यशस्वा जायसवाल पारी का आगाज करेंगे. जबकि, शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. हेड कोच ने बताया कि विराट कोहली निजी कारणों के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में नहीं खेलेंगे. बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा बीते 14 महीने से भारत के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेले हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले दोनों दिग्गजों की वापसी के बाद उनका पहला मैच है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहला T20 मैच, जानें दोनों टीम का हाल, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट

भारत के लिए काफी अहम है ये सीरीज

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 सीरीज काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारत का ये आखिरी टी20 सीरीज है. इस सीरीज में ये साफ हो जाएगा कि टीम इंडिया वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाली टूर्नामेंट के आयोजन से पहले कहां खड़ी है. भारत को 11 साल से आईसीसी के इस ट्रॉफी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या हैं चोटिल

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंड हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे. अब देखना होगा कि पंड्या के फिट होने के बाद भी रोहित शर्मा कप्तान रहते हैं या नहीं. वहीं टी20 फॉर्मेट के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी साउथ अफ्रीका दौरे पर चोटिल हो गये थे. जिसके चलते उन्हें भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया है. जबकि, ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी उंगली में चोट के चलते टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

24 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

34 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

50 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago