देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रोज पहुंच रहे हैं लाखों श्रद्धालु, हनुमानगढ़ी में बढ़ी लड्डू की डिमांड

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को लेकर धूम मची हुई है. रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की राम भक्तों में खुशी इस कदर दिखाई दे रहा है कि लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं और हनुमानगढ़ी के साथ ही राम जन्मभूमि के भी दर्शन-पूजन कर रहे हैं. इस बीच यहां की दुकानों में लड्डू की डिमांड बढ़ गई है. मान्यता है कि, अगर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो सबसे पहले उनके सेवक हनुमानगढ़ी का दर्शन करना जरूरी होता है. इसीलिए अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए जो भी भक्त जाता है वह रामलला के दर्शन करने से पहले हनुमानगढ़ी जरूर जाता है.

कोतवाल के रूप में विराजमान हैं हनुमान जी

अयोध्या के लोगों का कहना है कि, भगवान हनुमानजी अयोध्या में कोतवाल के रूप में विराजमान है. इसीलिए उनकी लगातार पूजा जारी रहती है. लाखों श्रद्धालु रोजाना हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी और राम जन्मभूमि का दर्शन पूजन कर रहे हैं. मान्यता है कि, हनुमान जी को सबसे ज्यादा लड्डू पसंद है, इसीलिए हर भक्त हनुमान जी को लड्डू अर्पण करता है. इस दौरान लड्डूओं की बढ़ी डिमांड के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

 

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राममय हुई पूरी यूपी…सरकारी बसों से लेकर प्राइवेट टैक्सी-टैम्पो में भी बजने लगे राम भजन

तेजी से बढ़ेगा व्यापार

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी में जुटे यहां के व्यापारी बताते हैं कि, 22 जनवरी को जब प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे तो इसके बाद अयोध्या में भक्तों की संख्या और बढ़ जाएगी. यहां पर लड्डू व अन्य मिठाई दुकानदारों का कहना है कि, 23 जनवरी से राम भक्तों के लिए मंदिर पट खोल दिया जाएगा. इससे भक्तों की संख्या बढ़कर चार गुनी हो जाएगी. यानी प्रतिदिन कई लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे, इससे अयोध्या का व्यापार बढ़ेगा. दुकानदारों का कहना है कि भक्तों की बढ़ी संख्या की सम्भावनाओं को देखते हुए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है. सभी को 22 जनवरी की बेसब्री से इंतजार है. इस सम्बंध में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास कहते हैं कि, हनुमान जी का दर्शन करने जो पहले संख्या आती थी अब 10 गुना अधिक भक्त मंदिर में पहुंच रहे हैं. राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या का व्यापार भी बढ़ा है और लोगों के अंदर एक उत्साह है. राजू दास ने बताया कि, आने वाले दिनों में अयोध्या वासियों के साथ ही अयोध्या के मठ मंदिरों के लिए भी व्यापार बढ़ेगा और ये अवसर व्यापारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

15 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

38 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

38 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

54 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

55 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

1 hour ago