Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli Retirement) पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे. उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. पपराजी के सवालों को अनदेखा करते हुए दोनों आगे बढ़ गए.
तस्वीरों में विराट और अनुष्का एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. दोनों सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में थे. अनुष्का ने डेनिम पैंट के साथ ओवरसाइज पिंक शर्ट पहनी थी, जबकि विराट ऑफ-व्हाइट शर्ट-पैंट और व्हाइट शूज में दिखे. दोनों ने सनग्लासेज लगाए हुए थे.
गौरतलब है कि शनिवार को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने जुनून, इस प्रारूप से मिली सीख और 14 साल के शानदार सफर का जिक्र किया.
पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नीली कैप पहनी थी
विराट ने लिखा, “14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नीली कैप पहनी थी. सच कहूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा. इसने मुझे आजमाया, मुझे निखारा और ऐसी सीख दी जो मैं हमेशा साथ रखूंगा.”
उन्होंने आगे कहा, “सफेद जर्सी में खेलना खास है. यह एक शांत, लंबा और धैर्य भरा सफर है. ये वो छोटे-छोटे पल हैं जो कोई नहीं देखता, लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. अब इस फॉर्मेट को अलविदा कहते हुए मन भारी है, लेकिन दिल से सही लगता है.”
कोहली ने पोस्ट में लिखा, “मैं कृतज्ञता से भरा हूं. इस खेल के लिए, उन सभी साथियों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर उस शख्स के लिए जिन्होंने मुझे इस सफर में समर्थन दिया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा.”
टेस्ट क्रिकेट में योगदान बयां नहीं किया जा सकता
इस घोषणा से प्रशंसक स्तब्ध हैं और उनकी पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
एक प्रशंसक ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में आपके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. धन्यवाद, चैंपियन.”
दूसरे ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट आपको हमेशा याद रखेगा, विराट कोहली.”
वहीं, तीसरे प्रशंसक ने कहा, “इतने शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई! आपको खेलते देखना हमेशा याद रहेगा.”
ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week:’है जुनून’ से ‘मरनामास’ तक…इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, जानें कहां देखें
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
