होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- VIDEO Screengrab/BCCI
IND vs AUS 2nd Test Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू करने वाले मैथ्यू कुहनेमैन (Matthew Kuhnemann) ने विराट को LBW आउट किया. लेकिन अंपायर के इस डिसीजन के बाद दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा विवाद हो गया है. दरअसल विराट कोहली को जिस तरह से आउट दिया गया, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स ही नहीं बल्कि खुद विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ पूरी तरह से इस डिसीज को लेकर नाराज नजर आए.
क्यों मचा विराट के विकेट पर बवाल ?
टीम इंडिया की पारी के 50वें ओवर में जब मैथ्यू कुन्हैनमैन ने विराट कोहली को बॉल डाली, तब बॉल पैड पर जा लगी. अंपायर ने इसे आउट दिया, लेकिन बाद में विराट कोहली ने इसका रिव्यू लिया. रिव्यू में भी विकेट पर कोई साफ चीज़ पता नहीं लग रही थी, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से विराट कोहली को आउट ही दिया गया.
अंपायर डिसीजन से नाराज फैंस
फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट में कोहली के विकेट को लेकर नाराजगी देखने को मिली. कोहली के विकेट के कुछ देर बाद ही किंगकोहली ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. दरअसल अगर फील्ड अंपायर बल्लेबाज को आउट देता है और रिव्यू लेने के बाद भी थर्ड अंपायर के पास फील्ड अंपायर के डिसीजन को पलटने के लिए कोई पुख्ता सबूत नहीं होता है तब उसे फील्ड अंपायर के फैसले को कायम रखना पड़ता है और उनके निर्णय के साथ आगे बढ़ना पड़ता है.
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में नाथन लियोन ने पांच विकेट लेकर टीम इंडिया पर कहर बरपाया है, जबकि टॉड मर्फी और न्यू कुहनेमैन ने एक-एक विकेट लिया है. ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने शुरुआती सत्र में केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत की संभावनाओं को बुरी तरह से तोड़ा. इसके बाद उन्होंने केएस भरत को आउट कर अपना 22वां पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…