खेल

VIDEO: मेरे लिए खास क्षण, मास्टर ब्लास्टर ने अपने सरप्राइज गिफ्ट पर शेयर की खास बात

Sachin Tendulkar Statue: मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम के अंदर सचिन तेंदुलकर की एक प्रतिमा लगाई जाएगी. जहां महान बल्लेबाज ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच खेला था. क्रिकेट अधिकारियों के अनुसार प्रतिमा का अनावरण 23 अप्रैल को तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर किया जाएगा. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के करीब 10 साल बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत के खास गिफ्ट मिलने वाला है. उनको यह सरप्राइज महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मिलने वाला है.

मेरे लिए खास क्षण- सचिन तेंदुलकर

सचिन ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘मेरे लिए खास क्षण, मैंने यहां अपना करियर शुरू किया, यहां मेरे करियर की सबसे अच्छी यादें जुड़ी है. करियर के बेस्ट मोमेंट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा ‘2011 वर्ल्ड कप जीतना मेरे करियर का सबसे अच्छा क्षण था. वानखेड़े में स्टेच्यू कहां लगेगा इसके लिए एमसीए अध्यक्ष अमोल काले ने सचिन को जानकारी दे दी है.

आपको बता दें वानखेड़े में तेंदुलकर के पास पहले से ही एक स्टैंड है जो उनके नाम पर है. एमसीए ने पिछले सीजन में सुनील गावस्कर के सम्मान में एक कॉर्पोरेट बॉक्स और दिलीप वेंगसरकर के सम्मान में एक स्टैंड समर्पित करने का फैसला किया. देश भर के स्टेडियमों में क्रिकेट खिलाड़ियों की कई मूर्तियां हैं. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में, आंध्र प्रदेश में वीडीसीए स्टेडियम और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पूर्व महान भारतीय सीके नायडू की तीन अलग-अलग मूर्तियां हैं.

ये भी पढ़ें: रचिता मिस्त्री: कहानी उस सुपर मॉम की, जिन्होंने तोड़ा ‘उड़नपरी’ पीटी उषा का रिकॉर्ड

महान सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बार फिर हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. तेंदुलकर के लिए मुंबई काफी खास है. इस शहर से उनकी कई यादें जुड़ी हैं. वानखेड़े की तुलना में कोई और क्रिकेट स्टेडियम उनके लिए खास नहीं हो सकता. इसी स्थान पर तेंदुलकर 2011 में विश्व कप विजेता बने और दो साल बाद उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच और 200वां टेस्ट खेला.

 

वानखेड़े स्टेडियम में खूब चलता है सचिन का बल्ला

सचिन तेंदुलकर का वानखेड़े स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 11 वनडे मैचों में 41.36 की औसत से 455 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में, तेंदुलकर ने 10 टेस्ट में 47.05 की औसत से 847 रन बनाए हैं. इसमें 1996-97 में श्रीलंका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ 148 रन शामिल हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago