Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शानदार नज़ारों और भरपूर मनोरंजन का वादा लेकर बेंगलुरु आ रहा टेनिस, 17 दिसंबर से चार दिनों तक वर्ल्ड टेनिस लीग का होगा आयोजन

इस दिसंबर इंडिया वर्ल्ड-क्लास टेनिस का गवाह बनेगा क्योंकि वर्ल्ड टेनिस लीग बेंगलुरु में अपना डेब्यू कर रहा है, जिसमें 16 ग्लोबल आइकॉन और टॉप इंडियन प्लेयर्स शामिल हैं.

WTL

भारत में बढ़ते स्पोर्ट्स क्रेज का आकार हर दिन पहले से बड़ा हो रहा है. क्रिकेट से लेकर कबड्डी तक के अलावा कई तरह के लीग के आयोजन इसके प्रमाण हैं. इसी क्रम में वर्ल्ड टेनिस लीग (WTL) बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है. इस दिसंबर इंडिया वर्ल्ड-क्लास टेनिस का गवाह बनेगा क्योंकि वर्ल्ड टेनिस लीग बेंगलुरु में अपना डेब्यू कर रहा है, जिसमें 16 ग्लोबल आइकॉन और टॉप इंडियन प्लेयर्स शामिल हैं.

आयोजकों ने इस इवेंट में दर्शकों को निमंत्रित किया है. आयोजक निशांत पिट्टी ने दर्शकों से अपील की है कि वो आएं और चार दिनों के रोमांचक मैच-अप, इमर्सिव कोर्टसाइड एंटरटेनमेंट और सिग्नेचर WTL एक्सपीरियंस का अनुभव करें. जहां स्पोर्ट और नज़ारा एक साथ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे. यह आयोजन चैंपियंस की टक्कर, राइवलरी की शुरुआत और भारत की ज़मीन पर नई कहानियां लिखे जाने का गवाह बनेगा.

कब-कब हो रहे मैच:

17 दिसंबर पहला दिन समय शाम 3 और 7 बजे: हॉक्स (Hawks) बनाम मैवरिक्स (Mavericks) और ईगल्स (Eagles) बनाम फाल्कन्स (Falcons)

18 दिसंबर दूसरा दिन समय शाम 3 और 7 बजे: मैवरिक्स बनाम ईगल्स और फाल्कन्स बनाम हॉक्स

19 दिसंबर तीसरा दिन समय शाम 3 और 7 बजे: ईगल्स बनाम हॉक्स और फाल्कन्स बनाम मैवरिक्स

फाइनल 20 दिसंबर को शाम 6 बजे से एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा.


ये भी पढ़ें: खुल गया विराट कोहली की सक्सेस का राज! गावस्कर ने कवर्स और फ्लिक शॉट्स को बताया ‘रन-मशीन’ की USP


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital