भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल, पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संघीय चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बात की. दोनों ने व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के विस्तार पर चर्चा की.





