Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hanuman Ansh

नीम करौली बाबा पर बनी पहली फीचर फिल्म 'हनुमान अंश' की लंदन में स्‍पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. 21 वर्षीया निर्माता अनुप्रिया नागर की यह फिल्‍म देखकर दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया. ब्रिटिश संसद के बाद वेम्बली में उनकी खूब प्रशंसा हुई.

लंदन में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसके संगीत और आध्यात्मिक प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने खूब सराहा.

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अनुप्रिया नागर ने भारतीय संस्कृति और आस्था पर प्रेरक भाषण दिया. उन्होंने युवाओं को समुदायों के बीच सेतु बनाने का संदेश दिया और अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के जरिए भारतीय आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की.

फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने फ्लोरिडा जाकर वैश्विक कीर्तन गायक कृष्ण दास से मुलाकात की. कृष्ण दास ने फिल्म के पोस्टर को ब्लेस किया और पूरी टीम को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Hanuman Ansh Film: नीम करौली बाबा पर पहली फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ बनी है, ये जून 2026 में रिलीज होगी. इसके पोस्टर का कैंची धाम और वृंदावन में मौजूद नीम करौली बाबा की समाधि पर अनावरण किया गया.